मिसेज इंडिया हिमाचल-2018 के ग्रैंड फिनाले की मेन कैटेगिरी में फर्स्ट रनरअप पूजा राठौर राष्ट्रीय स्तर पर अब हिमाचल का नेतृत्व करेंगी। सोलन के वन वृत्त कार्यालय में कार्यरत पूजा राठौर ने किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है।
पूजा ने बताया की यदि वह मिसेज इंडिया का खिताब जीतने में सफल रहीं तो वह हिमाचल की महिलाओं में छुपी प्रतिभा को उभारने के लिए मंच प्रदान करेंगी। पूजा को फर्स्ट रनरअप के अलावा बेस्ट पर्सनैलिटी के खिताब से भी नवाजा गया है। पूजा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है।