फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पंकज चंदेल ने फहराया लद्दाख के स्टॉक कांगड़ी पर तिरंगा

Tue, 18 Jun 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
स्टॉक कांगड़ी पर तिरंगा फहराते पंकज चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेईस वर्षीय युवा पंकज चंदेल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिलासपुर की फटोह पंचायत के पनोह निवासी पंकज ने मात्र 3 दिन में 20 हजार 187 फुट (6153 मीटर) से अधिक ऊंचाई पर लद्दाख की स्टॉक कांगड़ी चोटी पर तिरंगा फहराया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में भी खुशी की लहर है।

विज्ञापन


एडवेंचर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में बतौर टूर एडवाइजर कार्य करने वाले पंकज चंदेल ने बताया कि ऐसी जोखिम पूर्ण यात्राओं के लिए न केवल विशेष प्रशिक्षण की जरूरत होती है, बल्कि इसके लिए अदम्य साहस और विशेष जुनून की भी आवश्यकता होती है।

हर कदम पर खतरा सामने खड़ा होता है। उस समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है, जब विश्व के शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका से विशेष एडवेंचर ग्रुप का जोखिम भरी यात्रा में नेतृत्व करना होता है।
विज्ञापन


ऐसे में अपनी जान से ज्यादा बाहर से आए एडवेंचर ग्रुप को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना बहुत ही जोखिम पूर्ण कार्य बन जाता है। पंकज ने बताया कि वे 2018 में भी इस्राइल से आए विशेष एडवेंचर ग्रुप का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें स्थानीय प्रशासन सम्मानित भी कर चुका है।

हिमालय पर्वत और लद्दाख की स्टॉक कांगड़ी चोटी की एक ही ऊंचाई होने के कारण इसे भारतवर्ष का माउंट एवरेस्ट भी कहा जाता है। अधिक ऊंचाई होने के कारण यहां पेड़-पौधे व अन्य वनस्पति नाम मात्र की भी नहीं है।

पंकज चंदेल ने बताया कि वह कंपनी के माध्यम से मनाली के माउंट फ्रेंडशिप चोटी सिक्किम के माउंट गोचीला सहित अनेक जोखिम पूर्ण स्थानों में फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी सहित अनेक अन्य देशों से आए एडवेंचर ग्रुप का सफल नेतृत्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें