फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की दो महिला शिल्पियों को राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार

Tue, 19 Nov 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मस्तो देवी और दिनेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले की दो महिला शिल्पियों को राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। चंबा रुमाल शिल्प में बेहतरीन योगदान के लिए मस्तो देवी और दिनेश कुमारी को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से वर्ष 2017 के लिए चुना गया है। दोनों शिल्पियों को शीघ्र राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन्हें 75 हजार रुपये और कौशलता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


हाल ही के वर्षों में जिले की कई युवतियों ने चंबा रुमाल शिल्प की भव्यता से आकर्षित होकर इस कला को अपनी आजीविका का आधार बनाया है। दिनेश कुमारी क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मस्तो देवी एक निजी प्रशिक्षण केंद्र में नव युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं। इन महिला शिल्पियों की ओर से निर्मित रुमालों के डिजाइन पद्मश्री विजय शर्मा और स्वर्गीय हंसराज धीमान ने तैयार किए थे। चंबा शिल्प परिषद ने दोनों कलाकारों को बधाई दी है। 

कैसे तैयार होता है चंबा रुमाल
चंबा रुमाल की कारीगरी मलमल, सिल्क के तथा कॉटन के कपड़ों पर की जाती है। यह वर्गाकार तथा आयातकार होते हैं। चंबा रुमाल में कई प्रकार के डिजाइन अंकित किए जाते हैं। जैसे श्री कृष्णलीला, महाभारत युद्ध, गीत गोविंद से लेकर कई मनमोहक दृश्यों को इसमें बड़ी संजीदगी के साथ बनाया जाता है। चंबा रुमाल पर की गई कढ़ाई ऐसी होती है कि दोनों तरफ एक जैसी कढ़ाई के बेल बूटे बनकर उभरते हैं। बाजार में चंबा रुमाल की कीमत 5 हजार से 50 हजार तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें