उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ते कुसियार गांव के मुकुल शर्मा एम्स में एमबीबीएस करेंगे। उनकी कामयाबी पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। घर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मुकुल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में देशभर में 326वां रैंक हासिल किया है।
इससे पहले मुकुल ने नीट में भी 4993 वां रैंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया था। मुकुल के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि माता सरंजना शर्मा गृहिणी हैं। मुकुल का कहना है कि दादा स्वर्गीय जोहली राम समाजसेवा करते थे।
लिहाजा लोगों की सेवा के लिए यही रास्ता सबसे उपयुक्त समझा। उन्होंने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए माता-पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा है।
भदरूं पंचायत के पूर्व प्रधान और मुकुल के चाचा संजीव शर्मा ने कहा कि मुकुल ने प्रारंभिक शिक्षा गीतांजलि पब्लिक स्कूल में प्राप्त की है। नादौन के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुकुल और उसके माता पिता को बधाई दी।