फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने लाई स्मार्ट फोन क्रांति, थियेटर में दिखाई जाएगी फिल्म

Thu, 29 Dec 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन विलोसिटी के प्रबंध निदेशक पुष्पराज ठाकुर ने बताया कि तीन डाक्यूमेंट्री फिल्में 30 दिसंबर को गेयटी थियेटर में प्रदर्शित की जा रही हैं। पहली डाक्यूमेंट्री फिल्म शिमला में पैदा हुए और सेंट एडवर्ड के पास आउट रहे अरविंद वोहरा की कहानी है। ‘द अनटोल्ड
विज्ञापन


स्टोरी’ भी अजय चिंतिस की ओर से निर्देशित 22 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म है। किस तरह शिमला का एक युवक स्मार्ट फोन रिवोल्यूशन लाता है और आज देश का सबसे प्रतिष्ठित स्मार्ट फोन ब्रांड का मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अरविंद वोहरा मोबाइल फोन इंडस्ट्री का गेम चेंजर साबित होता है।

महिला वकील भी हुईं लिंग भेद का शिकार

वर्तमान में शिक्षित महिलाएं भी कानून के विभिन्न प्रावधानों और संस्थाओं की कार्यप्रणाली की नीतियों के नियमों के तहत लिंग भेद का शिकार हो रही है। दूसरी डाक्यूमेंट्री ‘ए स्ट्रगल एगेन्सट जेंडर स्टीरियोटाइप’ एक प्रतिष्ठित महिला वकील पायल के जीवन पर आधारित फिल्म है।

वह अपने कार्यालय में लिंग भेद नीति का शिकार होती है और आखिर में उसे अपनी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ता है। इस परिस्थिति से वह कैसे उभरती है और किसी तरह वह वर्ष 2013 के टॉप स्टार्टअप की श्रेणी में अवार्ड हासिल करती है। 22 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री फिल्म का मुंबई के अजय चिंतिस ने निर्देशन किया है। फिल्म प्रदर्शन के दौरान पायल और अजय चिंतिस दर्शकों से रूबरू भी होंगे। 
विज्ञापन

यहां महिलाओं ‌को नहीं पैतृक संपत्ति में अधिकार

तीसरी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘नो वुमंस लैंड’ डा. देवकन्या ठाकुर की ओर से निर्देशित 40 मिनट की फिल्म है, जिसमें हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र में महिलाओं का अपनी पैतृक संपत्ति में अधिकार के लिए संघर्ष दिखाया गया है। इस फिल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें