फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन किया नाम, भूटान में चंबा के अजहरुद्दीन ने जीता सोना

Mon, 25 Jun 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

भूटान में आयोजित साउथ एशियन यूथ रूरल गेम्स 2018 में उपमंडल तीसा के नेरा गांव से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इस कामयाबी से उसने जिले का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


उपमंडल तीसा के गांव नेरा के रहने वाले अजहरुद्दीन ने इसी वर्ष मध्य प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

इसी के बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ था। मोहम्मद अजहरुद्दीन के कोच मोहम्मद रफी ने बताया कि साउथ एशियन यूथ रूरल ग्रेम्स 2018 के लिए उसने जी जोड़ मेहनत की थी।
विज्ञापन


उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि उसने भूटान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उसकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, उसके पैतृक गांव में बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें