फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन दौड़कर सीमा ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

Mon, 06 Aug 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सीमा परमार ने 100 दिन दौड़ने का चैलेंज पूरा कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीमा परमार को यह सम्मान चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में समारोह के दौरान प्रदान किया गया। सीमा ने इस पुरस्कार को जीतने के लिए हर दिन सात किलोमीटर से अधिक दौड़ लगाई।

विज्ञापन


नाहन से संबंध रखने वाली सीमा परमार पिछले एक साल से विभिन्न राज्यों में एक दर्जन से अधिक अल्ट्रा मैराथन में भी दौड़ लगा चुकी हैं। इसी साल 28 अप्रैल को उन्होंने 100 दिन का रनिंग चैलेंज स्वीकारा था।

यह चैलेंज 5 अगस्त को ही पूरा हुआ। चैलेंज के पूरा होने पर चंडीगढ़ के 10 सेक्टर स्थित डीएवी कालेज में समारोह हुआ। सीमा ने इस चैलेंज में 100 दिन में 727.83 किलोमीटर दौड़ पूरी की। 
विज्ञापन


सीमा परमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। परमार ने बताया कि चैलेंज स्वीकारने वाले प्रतिभागियों को ग्रुप की ओर से रनिंग एप दिए गए थे। इस रनिंग एप में प्रतिभागी का नाम समेत पूरा पता, दौडने का स्थान, टाइमिंग फीड की गई थी।
विज्ञापन


इसके हिसाब से रनिंग एप पर प्रत्येक दिन की दौडने की क्षमता और तय की गई दूरी रिकांर्ड की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें