फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में फ्लाइंग अफसर बनीं हिमाचल की मनु कटोच

Fri, 07 Dec 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के साथ लगती गाम पंचायत अणु की मनु कटोच वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुई हैं। मनु की इस नियुक्ति से परिवार में खुशी है। मनु के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट सुरेंद्र कटोच ने बताया कि मनु की जमा दो तक की पढ़ाई हमीरपुर जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल से हुई। इसके बाद बेटी ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज सुंदरनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की।

विज्ञापन


इसके बाद मनु ने भारतीय वायु सेना की एएफटेक परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद उसकी छह माह की ट्रेनिंग हैदराबाद में हुई और एक वर्ष की ट्रेनिंग बंगलूरू से पूर्ण की। मनु की पासिंग आउट परेड 30 नवंबर को हुई। मनु की माता उर्मिला कटोच गृहिणी हैं। जबकि छोटी बहन एमएससी बीएड और भाई ने एमसीए किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें