कला तथा संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से काम करने वाली कुल्लू की संस्था सूत्रधार कला संगम ने अपने 41 वर्षों के सफर में प्रदेश, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब संस्थान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
सूत्रधार कला संगम में आधुनिक नृत्य के मुख्य प्रशिक्षक सुरेश बोध तथा प्रशिक्षक वर्षा द्वारा तराशी गई कलाकारा मन्नत वर्मा टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो किसमें कितना है दम में अपनी कला का प्रदर्शन करेेगी।
इसका प्रसारण इसी माह शुरू। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रेस सचिव राजेश शानू, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, तिलक राज, वित्त सह सचिव जोगिंद्र ठाकुर व प्रबंधक उत्तम चंद ने मन्नत वर्मा उनके पिता सुरेंद्र व माता चंदन सहित सुरेश बोध व वर्षा को बधाई दी।