उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ के ताज का फैसला 16 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगा। गुरु की नगरी पांवटा से महक इस ताज को हासिल करने की दौड़ में शामिल है। इन दिनों महक ग्रूमिंग और ट्रेनिंग से जीत हासिल करने के लिए खुद को खूब तराश रही हैं। हिमाचल से एकमात्र प्रतिभागी महक फिनाले में स्थान बनाने में कामयाब रही है।
फिनाले में पहुंचने वाली महक सबसे कम उम्र की प्रतिभागी भी हैं। विभिन्न राज्यों के स्कूल-कॉलेज की करीब 11 हजार से अधिक लड़कियों में से टॉप -12 में स्थान बनाकर हिमाचल की उम्मीदों को नए पंख दिए है। इस कांटेस्ट में अब तक बेहतर प्रदर्शन कर महक ने टॉप-12 में स्थान बनाया है। कांटेस्ट की मेजबानी अमर उजाला ग्रुप कर रहा है।