फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करेंगे लाहौल के सैनिक सुमित

Wed, 22 Jan 2020 10:32 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सैनिक सुमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाहौल घाटी की नालडा गांव के किसान का बेटा सैनिक सुमित गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली परेड में हिस्सा लेगा। सुमित 2018 में डोगरा रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वर्तमान में सुमित फैजाबाद में सैनिक ड्यूटी दे रहा है। परेड में उसके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय सेना ने अपने पलाटून में गणतंत्र दिवस दिल्ली परेड के लिए सुमित का भी चयन किया गया है। 

विज्ञापन


पोते की इस कामयाबी पर सुमित की दादी शिवदेई की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली परेड में पोते को देखने के लिए उत्साहित हैं। सुमित फैजाबाद से प्लाटून के साथ दिल्ली परेड के लिए रवाना हो गया है। सुमित के पिता रंजीत ने कहा कि बेटे की कामयाबी से खुश हैं। सुमित को बचपन से ही सेना में भर्ती होने का शौक था। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, कांग्रेस के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, नालडा पंचायत के प्रधान सरोज ठाकुर और उपप्रधान शेर चंद ने सुमित को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें