फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने दिल्ली में जीता ब्रांज, कुश्ती मुकाबले में बनाया दबदबा

Mon, 05 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा/सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने कांस्य पदक जीत कर दबदबा बनाया। 31 जनवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मंडी की कोमल ने ब्रांज मेडल जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


कोमल ने यह मेडल 60 किलोग्राम वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता है। कोच जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी है। हिमाचल की ओर से कुश्ती की टीम में 50 किलो वर्ग में जतिन, 54 किलो वर्ग में बिलासपुर के पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर और 74 किलो वर्ग में अशरफ मोहम्मद ने भाग लिया। 

लड़कियों में 51 किलो वर्ग में जयंती देवी, 55 किलो वर्ग में हिमानी और 60 किलो वर्ग में कोमल ने हिस्सा लिया। रावमापा ध्वाल (मंडी) की कोमल ने 60 किलोग्राम के फ्री स्टाइल मुकाबले में ब्रांज मेडल जीता। 
विज्ञापन


टीम की इस उपलब्धि पर उप-निदेशक शारीरिक शिक्षा प्रीतम धौटा, एडीपीईओ हेडक्वार्टर भागराम हौटा, संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर, डीपीई डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें