फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन की खुशबू के सिर सजा मिसेज इंडिया हिमाचल का ताज

Sat, 15 Jun 2019 11:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
खुशबू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाहन की खुशबू शर्मा मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खुशबू शर्मा ने कंडाघाट में मिसेज इंडिया हिमाचल के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज की है। यहां 21 से 39 वर्ष की महिलाओं के मुख्य वर्ग में उन्होंने मिसेज इंडिया हिमाचल का खिताब जीता।

विज्ञापन


ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंडिया 2017 कल्पना ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश का खिताब जीतने पर खुशबू शर्मा को क्राउन, कैश, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। अब खुशबू शर्मा राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

यह स्पर्धा चेन्नई में सितंबर माह में होगी। यदि यहां भी खुशबू दमदार प्रदर्शन करती है तो अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अमर उजाला से बातचीत में खुशबू शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्पर्धा जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें