फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में भारतीय हैंडबाल टीम में खेलेगी हिमाचल की बेटी

Fri, 10 Aug 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स में होने वाली हैंडबाल प्रतियोगिता में कुल्लू की खिला देवी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। कुल्लू जिले के बंजार की दुर्गम ग्राम पंचायत जैणी से संबंध रखने वाली खिला देवी 7 सीनियर नेशनल, 3 जूनियर नेशनल, 5 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2016 मालगा स्पेन में भारतीय महिला हैंडबाल टीम से खेल चुकी हैं। वर्ष 2018 में हैंडबाल फेडरेशन कप में तीसरा स्थान हासिल किया है। 

वर्तमान में खिला देवी एसएसबी हेडक्वार्टर उत्तर प्रदेश में नौकरी कर रही हैं। खेल में प्रशिक्षण भी जारी है। खिला देवी का कहना है कि सरकार के सहयोग के बिना खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। सरकार का सहयोग मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिला देवी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, कोच मोहित मेहता, स्नेह लता, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, एसएसबी कोच अवतार सिंह को दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें