पहाड़ी व पंजाबी गीतों में अपनी दिलकश अदाओं से सुर्खियों में आई बिलासपुर की काशिका पटियाल ने अब हिंदी गीत में धमाल मचा दी है। हाल ही में काशिका का बेखबर... हिंदी गीत लांच हुआ है। यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब धूम है।
इस गीत को एक दिन में करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है। गीत को 23 मार्च को लॉन्च किया गया था। स्नो लैपर्ड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाए गए इस गीत को अपूर्व मृदुल ने कंपोज किया है जबकि अल्तमश अली ने गीत में अपनी आवाज दी है।
इस गीत को राजीव ठाकुर के निर्देशन में मंडी की बरोट बैली व मनाली की विभिन्न जगहों पर फिल्माया गया है। शूटिंग जनवरी में की गई थी। गीत के माध्यम से हिमाचल की खूबसूरती को भी बखूबी तरीके से दिखाया गया है। गीत के फिल्मांकन में मुकेश लाख्टा ने प्रोडक्शन मैनेजर व पॉली ने सह-निर्देशक के रूप में काम किया है।