उपमंडल नादौन के अनसरा गांव के करण राणा ने यूजीसी नेट पास किया है। करण ने देश में 94वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने केमिस्ट्री विषय में यह परीक्षा पास की है। करण को अब सीएसआईआर की ओर से पीएचडी करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। करण ने बताया कि रोजाना नौ से दस घंटे पढ़ाई करते हैं।
राजस्थान से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई की। इसके बाद जनवरी 2019 में टीजीटी साइंस में उनका चयन हो गया। किन्नौर में सेवाएं दे रहे हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले करण के पिता रोशन लाल किसान हैं। रोशन लाल और माता तृप्ता बेटे की कामयाबी से खुश हैं।