सुंदरनगर स्थित राजकीय बहुतकनीकी के पूर्व छात्र ने गो हॉयडर नाम की मोबाइल ऐप बनाई है। यह फेसबुक और व्हाट्सएप को टक्कर देगी। इंटरनेट की दुनिया में सेटेलाइट के माध्यम से संचालित सोशल मीडिया के क्षेत्र में विश्व के किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा और जानकारी प्रदान करने के लिए यह एप बेहद कारगर साबित होगी। गो हॉयडर नामक ऐप को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लांच करेंगे।
तकनीकी शिक्षा विभाग के उप-निदेशक एलआर राणा की अध्यक्षता में एक परिचय कार्यशाला में गो हॉयडर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कमल कुमार ने बताया इससे देश में किसी भी आपदा और सड़क हादसों में जाने वाली जानों को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से सड़क हादसे में राह में किसी घायल पड़े व्यक्ति के परिजनों या किसी अनजान मिले बच्चे या किसी अप्रिय घटना की जानकारी संबंधित जगह और व्यक्ति तक पहुंच जाएगी।