फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस बेटी ने बढ़ाया मान, जीत लिया गोल्ड मेडल

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
ज्योतिका दत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ज्योतिका दत्ता ने छठे फेडरेशन कप तलवारबाजी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल झटका है। यह तलवारबाजी  मुकाबला पटियाला में 7 से 20 जून तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन


ज्योतिका ने फाइनल में कर्नाटक की लक्ष्मी देवी को पराजित किया और अपनी झोली में गोल्ड डाला। ज्योतिका जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती है।

तलवारबाजी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हिमाचल का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और परिजन इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन में आयोजित कामनवेल्थ तलवारबाजी मुकाबले में टीम इंडिया ने ज्योतिका दत्ता के नेतृत्व में रजत पदक झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए ये है ज्योतिका का सपना

ज्योतिका दत्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। सोमवार को अमर उजाला से बातचीत में ज्योतिका ने बताया कि वह इस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बेहद खुश है।

ज्योतिका ने कहा कि अपनी इस जीत की सूचना उसने सबसे पहले रोहड़ू में अपने पिता दिनेश दत्ता को दी। ज्योतिका ने कहा कि वह भविष्य में भी तलवारबाजी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके देश और हिमाचल का नाम चमकाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें