फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगी देवभूमि की बेटी

Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय तलवारबाजी टीम ज्योतिका दत्ता के नेतृत्व में एशियन चैंपियनशिप के लिए जापान के टोक्यो पहुंच गई है। टीम में केरल की स्तेफिया और अस्वथीए, पंजाब से पवनदीप कौर तथा हिमाचल की प्रीतिका भी शामिल हैं। चीफ कोच मोहित आश्विन और केरल के कोच लोगू सागर भी टीम के साथ गए हैं। 
विज्ञापन


रोहड़ू क्षेत्र की ज्योतिका दत्ता पहले भी भारतीय तलवारबाजी टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। टोकियो रवाना होने से पहले ज्योतिका ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टोकियो में 25 से 30 अक्तूबर तक एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप होगी।  हिमाचल की बेटी ज्योतिका के हाथ में एक बार फिर भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

25 से 30 अक्तूबर तक होगी एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप

टोकियो रवाना होने से पहले ज्योतिका दत्ता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारतीय तलवारबाजी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। टीम लंबे समय से एशियन मुकाबलों के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। टीम एशियन तलवारबाजी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और देश के लिए पदक लाएगी। 

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में भी टीम इंडिया ने रजत पदक जीता है। ये मुकाबले 14 से 17 जुलाई तक हुए। ज्योतिका इससे पहले दोहा में हुए विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेलों सहित चीन, मंगोलिया, थाइलैंड, हांगकांग में में भी दमखम दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें