एशियन गेम्स की तलवारबाजी स्पर्धा (महिला वर्ग) में हिस्सा लेने वाली चार सदस्यीय टीम में हिमाचल की बेटी भी शामिल है। टीम के साथ रोहड़ू की रहने वाली ज्योतिका दत्ता इंडोनेशिया रवाना हो गईं।
तलवारबाजी में भारतीय टीम की चार सदस्यीय टीम में हिमाचल की ज्योतिका भी शामिल हैं। ज्योतिका प्रदेश की पहली खिलाड़ी हैं, जो तलवारबाजी में भारतीय महिला टीम का एशिया खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगी।
एशियन गेम्स के लिए ज्योतिका ने 45 दिन औरंगाबाद और पटियाला में अभ्यास किया। ज्योतिका ने बताया कि एशियन खेल मेरे लिए नया अनुभव है, लेकिन मैं घबराई हुई नहीं हूं। मेडल जीतने की हमारी टीम में क्षमता है।
ज्योतिका प्रदेश के छोटे से कस्बे रोहडू की रहने वाली है। पिता दिनेश दत्ता हिमाचल नागरिक आपूर्ति में प्रभारी तथा माता हिमाचल विद्युत विभाग में प्रमुख प्रारूपकार के पद पर कार्यरत हैं।