फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में सोने पर साधा निशाना

Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने आस्ट्रेलिया में आयोजित जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सोना जीता है। आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रोहड़ू की जीना खिट्टा और सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


जीना खिट्टा ने शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सातवां रैंक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी दस अप्रैल से दिल्ली में होने इंडियन टीम के तीसरे और चौथे वर्ग की ट्रायल कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

भारतीय टीम में स्थान बनाने के बाद अब दोनों खिलाड़ियों का खर्च केंद्रीय खेल मंत्रालय उठाएगा।सिडनी में शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 29 मार्च तक हुआ। शूटिंग के अलग-अलग वर्ग में भारत से 36 शूटरों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 देशों के 600 अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

प्रतियोगिता में 17 देशों के 600 अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिमाचल से मात्र दो प्रतिभागियों जीना खिट्टा और सूर्य प्रताप बांश्टू ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग की स्पर्धा में भाग लिया।

जीना खिट्टा ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है, जबकि सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू फाइनल में कुछ अंकों से पीछे होने के कारण स्वर्ण पदक से चूक गए। सूर्य प्रताप सिंह ने स्पर्धा में सातवां रैंक हासिल किया। 

दोनों खिलाड़ियों ने आराधना शूटिंग रैंज रोहड़ू में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस समय वे दोनों डीएवी स्कूल चंडीगढ़ में जमा दो की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में तिरुवनंतपुरम में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

2017 में केंद्र सरकार की ओर से आयोजित खेलो इंडिया स्पर्धा में भी दोनों शूटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के संचालक मंडल सदस्य और शूटिंग कोच वीरेंद्र बांश्टू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पहली बार हिमाचल से कोई शूटर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है।

यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। देश में हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां शूटिंग को खेलों में शामिल नहीं किया गया है। इससे शूटरों को अन्य राज्यों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि प्रदेश सरकार शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें