उन्होंने कहा कि मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्हें दिल्ली में बड़े इवेंट में भाग लेने का मौका मिला। इस इवेंट में उन्होंने राइजिंग ऑफ एशिया का खिताब अपने नाम किया।
अब इसी जीत के आधार पर इंटरनेशनल ब्यूटी कंपीटिशन में भाग लेने का मौका मिला है। जेनिश ने सफलता का श्रेय माता पद्मा भाटिया और पिता चरण दास को दिया। उनके साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिरसा नवीन भटेजा भी उपस्थित रहे।