फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस बेटी ने जीता मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का ताज

Tue, 23 Jan 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का ताज जीता है। धर्मशाला की जाह्नवी शर्मा ने सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का खिताब जीतकर कांगड़ा का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


शिमला के गेयटी थियेटर में 16 से 21 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में धर्मशाला की जाह्नवी शर्मा ने यह खिताब हासिल किया है। खिताब जीतने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल ने जाह्नवी को क्राउन पहनाया।

जानकारी के मुताबिक अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता के तीन वर्ग थे। मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल में बंगलूरू, केरल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा की युवतियों ने भी भाग लिया। 
विज्ञापन


पांच राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में जाह्नवी ने सभी राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके आधार पर निर्णायक मंडल ने उसे मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल के खिताब से नवाजा। 

वर्तमान में जाह्नवी धर्मशाला कॉलेज में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। साथ ही एनआईआईटी धर्मशाला से बैंकिंग और फाइनांस का कोर्स कर रही है। इससे पहले भी वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, जबकि भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें