इंडियन नेवी की महिला टीम की सागर परिक्रमा विदेश में समुद्री यात्रा और अनुभवों को साझा करते हुए आगे बढ़ रही है। हिमाचल की बेटी और लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल विदेश में स्कूल, विश्वविद्यालय, गवर्नर और मिनिस्टर्स से भेंट करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।
सागर परिक्रमा पर जाने वाली इंडियन नेवी की छह महिला अफसरों में हिमाचल से इकलौती अधिकारी प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं। वे कुल्लू शहर के साथ लगते मौहल की रहने वाली हैं। सागर परिक्रमा ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड की तरफ बढ़ रही है।