फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी करने जा रही ऐसा काम, पीएम ने भी भरा जोश

Fri, 18 Aug 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल सागर परिक्रमा पर निकेलगी। सागर परिक्रमा पर जाने वाली इंडियन नेवी की छह महिला अफसरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मिले और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


प्रतिभा के साथ प्रधानमंत्री ने सेलिंग को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। इस टीम में हिमाचल से इकलौती अधिकारी प्रतिभा जम्वाल हैं। वह कुल्लू शहर के साथ लगते मौहल क्षेत्र से संबंध रखती हैं।

वर्तमान में प्रतिभा गोवा में तैनात हैं और सागर परिक्रमा के लिए वह दो वर्षों से ट्रेनिंग ले रही हैं। दावा किया जा रहा है कि महिला अधिकारियों की टीम पहली बार सागर परिक्रमा पर जाएगी।
विज्ञापन


सितंबर माह के पहले हफ्ते में टीम सागर रवाना होगी। करीब आठ माह के सफर के बाद यह सफर पूरा होगा।

बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा महिला नेवी अफसरों से मिलकर अनुभव शेयर किए और प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में सेलिंग बोटिंग को लेकर पढ़ी एक किताब का जिक्र किया और इससे प्रेरणा लेने को कहा। 
विज्ञापन

बेहद खास है यह पल

सागर परिक्रमा के स्टॉपेज में भारतीय कम्युनिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे विशेष बनाने और महिला टीम के हौसले को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री वीडियो कॉलिंग व टेलीफोन के माध्यम से स्वयं मौजूद रहेंगे।

सागर परिक्रमा का पहला स्टॉपेज ऑस्ट्रेलिया होगा। बेटी प्रतिभा के पिता रवि जम्वाल व माता भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। हिमाचल की जांबाज बेटी प्रतिभा को शुरू से ही सेलिंग बोटिंग करने का शोक रहा है, जो अब इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। 

अमर उजाला से लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने कहा कि यह क्षण उनके लिए और परिवार के लिए बेहद खास है। सागर परिक्रमा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत जारी है। वहीं, प्रतिभा के पिता रवि जम्वाल ने कहा कि बेटी ने उनका सिर ऊंचा कर दिया है। उन्हें बेटी प्रतिभा पर नाज है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें