फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT दिल्ली के इस छात्र को गूगल ने दिया 88 लाख का पैकेज

Sun, 26 Mar 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर के रहने वाले रोहन शर्मा ने अपनी काबिलियत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहन कैलिफोर्निया की गूगल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले रोहन यूएसए में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सेवाएं दे चुके हैं। इंजीनियर रोहन शर्मा को गूगल कंपनी 1.35 लाख डालर सालाना (करीब 88 लाख रुपये) वेतन दे रही है।
विज्ञापन


रोशन ने बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी हमीरपुर स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने जेईई की प्रवेश परीक्षा में देशभर में 17वां स्थान हासिल कर आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। रोहन के पिता बीआर शर्मा पीएनबी बैंक से चीफ मैनेजर लीडरशिप मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

जबकि माता राजकुमारी शर्मा वर्तमान में सरकारी स्कूल में सेंटर हेड टीचर हैं। पिता बीआर शर्मा ने बताया कि रोहन शर्मा बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहा है। रोहन ने फिजिक्स और केमिस्ट्री साइंस ओलंपियाड में पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन


रोहन शर्मा की बड़ी बहन डा. नमिता शर्मा भी यूएसए में कैंसर स्पेशलिस्ट के पद पर सेवाएं दे रही हैं, जबकि छोटी बहन श्वेता शर्मा एनआईटी हमीरपुर से बीटेक करने के बाद भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड में हैं। माता-पिता अपने बेटे और बेटियों की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें