टीम में निधि शर्मा व पूजा ठाकुर (बिलासपुर), प्रियंका नेगी, ललिता, पुष्पा (सिरमौर), राजेंद्र कौर, निर्मला व ज्योति (सोलन), देविका (शिमला), सारिका व भावना (मंडी) तथा कविता ठाकुर (कुल्लू) शामिल रहीं। टीम की कप्तानी पूजा ठाकुर को सौंपी गई थी।
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए जाएंगे। जिसके जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत की जाएगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार नीटू, महासचिव रतन लाल, उपप्रधान विनय बगनाल, कोषाध्यक्ष जय चौहान, सह-सचिव कविराज व अविनाश चौहान, चंडीगढ़ एसोसिएशन के प्रधान हेमराज, महासचिव संजीव व सह-सचिव अश्वनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।