फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार के साथ मुबंई में क्रिकेट खेलेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी

Wed, 08 Nov 2017 01:35 PM IST
अशोक ठाकुर/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के तीन युवा सिने जगत की हस्तियों के साथ 22 गज की पट्टी पर बल्ले और गेंद का जौहर दिखाएंगे। गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब मुंबई में 14 नवंबर को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम यह मैच खेलेगी। मैच में मंडी, शिमला और सोलन के तीन दिव्यांग खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित हुए हैं। डीडी स्पोटर्स पर इस मैच का प्रसारण पांच बजे होगा।
विज्ञापन


मंडी जिले के राजगढ़ के रहने वाले नीरज, सोलन के गुरमीत और शिमला के रिंटु जयसवाल भारतीय दिव्यांग टीम की ओर से खेलेंगे। रिंटु जयसवाल और गुरमीत धीमान दो बार नार्थ जोन का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। रिंटु बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज हैं तथा स्पिन गेंदबाज भी हैं।

गुरमीत सैणी और नीरज सैणी दोनों गेंदबाज हैं। प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ ने तीन युवाओं को चयन पर बधाई दी है। बॉलीवुड स्टार की टीम की तरफ से सोनू सूद, सुनील शैट्टी, अभिजीत के साथ ही सीआईडी धारावाहिक में दया का किरदार की भूमिका निभाने वाले स्टार हिस्सा लेंगे। मंडी के राजगढ़ के निवासी नीरज सैणी ने कहा कि मैच में वह अपना सौ फीसदी देंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम की तरफ से खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। इससे पहले हिमाचल की टीम की ओर से मैसूर और वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। इस मैच का आयोजन सक्षम संस्थान मुंबई, क्रीड़ा भारती, विजयपथ फाउंडेशन, देववृक्ष इंटरनेशनल, दिव्यांग सपोर्टिंग सोसायटी करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें