फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की जुड़वा बेटियों ने रोशन किया नाम, निभाएंगी अहम किरदार

Mon, 02 Oct 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार भारत पर नौ अक्टूबर से प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक जीजी मां में हिमाचल ‌के सोलन की दो जुड़वा बहनें अहम किरदार में नजर आएंगी। इस धारावाहिक के लिए दोनों जुड़वा बहनों का एक साल के लिए कॉन्‍ट्रैक्ट हुआ है।
विज्ञापन


धारावाहिक में दोनों बहनों का जुड़वा किरदार है। दोनों बहने रिया व श्रेया जग्गी हीरा और पन्ना के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले दोनों बहनें इंडिया गॉट टैलेंट, एक डांस शो व डीडी पंजाबी पर प्रसारित किसमें कितना है दम में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी चुकी हैं।

रिया और श्रेया का बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाने का मन था और इसके लिए उन्होंने बकायदा प्रशिक्षण लिया है। नृत्य में महारत रखने वाली ये कलाकार पूरे प्रदेश में अपने प्रदर्शन के लिए चर्चित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक पिता की दोनों बेटियों ने अभिनय में कमाया नाम

रिया औ श्रेया की मां भूमिका जग्गी ने बताया कि दोनों को धारावाहिक में काम करने का मौका बेहद कठिन ऑडिशन के बाद मिला है। इस ऑडिशन में पूरे भारत से कलाकार आए थे। इन दोनों कलाकार बहनों के पिता हमेश जग्गी ऑटो चालक हैं।

पिता हमेश का कहना है कि उनकी बेटियों में प्रतिभा है और वे उनका खुलकर समर्थन करते हैं। उनकी बेटियों ने दिखा दिया है कि प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। बेटियों को यहां तक पहुंचाना उनके लिए आसान नहीं था।

लेकिन बेटियों का प्रयास और उनकी प्रतिभा उन्हें खुद व खुद आगे ले आई है। भूमिका जग्गी ने बताया कि उनकी बेटियों की यह शुरूआत भर है। भविष्य में वे जो भी करना चाहेंगी वे उनका पूरा साथ देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें