फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के युवक को नामी कंपनी में मिला 10 लाख रुपये का सालाना पैकेज

Tue, 02 Jul 2019 12:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सतनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नैक से ए-ग्रेड प्राप्त राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमबीए विभाग के सतनाम को बीवाईजेयूएस ने 10 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी दी है। इसके अलावा महाविद्यालय के 12 प्रशिक्षित एमबीए विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। इन्हें भी दो से तीन लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। महाविद्यालय में हुई कैंपस प्लेसमेंट अभियान में इन प्रशिक्षितों का चयन नौकरी के लिए हुआ है।

विज्ञापन


एमबीए विभाग के समन्वयक डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि आईसीआईसीआई प्रोटेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, राइडा कंस्ट्रक्शन, आईबीएस और जस्ट डायल ने एमबीए प्रशिक्षितों को नौकरियां दी हैं। इसमें आकाश पराशर, मोनिका, सृष्टि, आभा, मेघना, रजत, अमित, बादल, मनीशा, इति, सौरभ और साहिल को नौकरी मिली है। प्राचार्य डॉ. ज्योति कुमार ने इसके लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। 

धर्मशाला कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 से 27 जुलाई तक एचपीटीयू के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें