सोलन के सोहम वर्मा ने जीटीवी पर आने वाले बेस्ट इंडियाज ड्रामेबाज सीजन 3 के टॉप 16 में जगह बना ली है। सेंट् ल्युक्स स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र सोहम वर्मा का चयन होने के बाद स्कूल के साथ शहर में खुशी की लहर है।
सोलन के कोटनाला में रहने वाले सोहम वर्मा ने मायानगरी मुंबई में भी अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे हैं। सोहम 25 जून से जीटीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियाज गोट टैंलेट शो में दिखेंगे। मात्र दस वर्ष की आयु में ही सोहम ने इतने बड़े मंच पर पहुंच चुके हैं।
इससे पूर्व सोहम ने चंडीगढ़ के दो राउंड के बाद दिल्ली और उसके बाद स्टूडियो राउंड में सोनाली बेंद्रे, विवेक ओबरॉय और उमंग से बहुत अच्छे कमेंट्स लिए। उसके बाद सोहम ने कॉलिंग राउंड पार कर टॉप 36 में जगह बनाई।
इसके बाद मेगा राउंड में सोहम वर्मा ने एक इमोशनल एक्ट किया, जिसमें सोनाली बेंद्रे तथा विवेक ओबरॉय ने सोहम के एक्ट को खूब सराहा। सोहम के गुरु रमन रघुवंशी ने बताया कि यह उनकी टीम से नेशनल स्क्रीन पर लगातार तीसरा बच्चा है।
सोहम वर्मा के पिता संजय वर्मा के मुताबिक पूरे भारत के नन्हे अभिनय के सरताजों के बीच टॉप 16 में जगह बनाने में कामयाब रहा इससे वे बहुत खुश हैं।