फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की मुस्कान का इंडियन फॉरेन सर्विसेज में चयन

Sat, 26 Sep 2020 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
मुस्कान जिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस वन में रहने वाली मुस्कान जिंदल का इंडियन फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस) में चयन हुआ है। वह 8 अक्तूबर से मसूरी में प्रशिक्षण लेंगी। सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण के लिए पत्र मिल चुका है।  मुस्कान जिंदल आईएफएस मिलने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। मुस्कान बीबीएन की पहली छात्रा है, जिसने प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम चमकाया है।

विज्ञापन


28 जुलाई को मुस्कान जिंदल का दिल्ली में साक्षात्कार था तथा 4 अगस्त को मुस्कान का चयन आईएएस अधिकारी के रूप में हो गया था। अब मुस्कान को अपनी पसंद का इंडियन फॉरेन सर्विस मिल गया है। मुस्कान के पिता पवन जिंदल बद्दी में अपना बिजनेस करते हैं। तीन बेटियों में मुस्कान दूसरे नंबर पर है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी बीए फाइनल में पढ़ती है। बेटा जमा दो में पढ़ रहा है। बेटी की सफलता से पिता काफी खुश हैं। उनका कहना है कि भगवान ने मेरी बेटी को सब कुछ दे दिया है। उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें