फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस डॉक्टर ने लगातार 12 घंटे में पूरी की 85 किमी दौड़

Sat, 22 Dec 2018 09:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 दंत चिकित्सा महाविद्यालय के बाल रोग विभाग की डॉक्टर पारुल सिंघल ने 85 किलोमीटर की दौड़ को बारह घंटे में पूरा किया। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एनईडी की ओर से करवाई गई अल्ट्रा मैराथन में उन्होंने 20वां स्थान पाया है।

विज्ञापन


डॉक्टर सिंघल हिमाचल से इकलौते डॉक्टर हैं, जिन्होंने कि इस मैराथन में हिस्सा लिया है। डॉक्टर ने बताया कि यह संस्था एथलेटिक फेडरेशन इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसमें 50 लोगों ने हिस्सा लिया और 26 लोग ही इस मैराथन को पूरा कर पाए।

उधर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने कॉलेज के डॉक्टर को इस तरह के खेल में हिस्सा लेने को लेकर बधाई दी है। डॉक्टर आशु का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से कॉलेज का नाम रोशन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें