विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पिछड़ी पंचायत करेरी के बौंठू गांव की शुक्ला भारती ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। भारती ने मिलिट्री अस्पताल मेरठ (उत्तर प्रदेश) में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं शुरू कर दी हैं।
भारती की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि करेरी पंचायत में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण उसके पिता प्राथमिक शिक्षक चुनी लाल बेदी बच्चों की पढ़ाई के लिए धर्मशाला शिफ्ट हो गए थे।
उसके बाद शुक्ला भारती ने डीएवी स्कूल कोतवाली बाजार से मैट्रिक, केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट से मेडिकल और नॉन मेडिकल जमा दो की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बीएससी नर्सिंग की चार वर्षीय डिग्री आईजीएमसी शिमला से करने के बाद दिल्ली में निजी अस्पताल में दो साल तक सेवाएं दीं।
इस बीच एसएससी की एमएनएस परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। लेफ्टिनेंट शुक्ला के पिता चुनीलाल बेदी वर्तमान में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नड्डी में मुख्य शिक्षक हैं, जबकि माता उजाला भारती गृहिणी हैं।
लेफ्टिनेंट शुक्ला भारती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों और अध्यापकों को दिया है। बेदी एक एक बेटी दिव्य भारती एचडीएफसी बैंक रोहिणी
दिल्ली में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर सेवाएं दे रही हैं, जबकि शामली भारती जेएन इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर (मंडी) में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि बेटा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।