फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी को नचाएंगे राहुल, पालमपुर में होगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 14 Nov 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरदेव हरि, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी के राहुल मल्होत्रा ने मायानगरी में दस्तक दे दी है। कोरियोग्राफर के रुप में इन्होंने करियर की शुरूआत कर दी है। उनकी स्वयं कोरियोग्राफ की गई हिंदी फिल्म मिस मसाला डोसा की शूटिंग 18 नवंबर से कांगड़ा के पालमपुर में शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


मंडी के अप्पर समखेतर निवासी देवेंद्र कुमार और कमला मल्होत्रा के घर जन्मे राहुल मल्होत्रा को बचपन से ही कलाकार बनने का जुनून था। डांस जुनून के दौरान राहुल ने मंडी के विभिन्न कला मंचों के साथ जुड़ कर डांस, रंगमंच में भी काम किया है। अब वे मायानगरी में छाप छोड़ने को तैयार हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बाहरी डांस ग्रुप के कलाकारों को मंच पर देख कर राहुल ने भी डांसर बनने का सपना संजोया। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद राहुल द क्राइस्ट डांस ग्रुप चंडीगढ़ के साथ जुड़ गए। जहां डांस गुरु साहिल मसीह के सानिध्य में तीन वर्ष तक मेहनत की और वापिस चंडीगढ़ लौटकर वर्ष 2017 में कोरियोग्राफी के क्षेत्र में कदम रखा।
विज्ञापन


मास्टर सलीम की एलबम में मिला पहला मौका
मास्टर सलीम की पंजाबी अलबम मजाद पिंड में उन्हें पहली बार कोरियोग्राफर के तौर पर काम करने का अवसर मिला। हाल ही में उनके गुरू मनीश धीमान ने मुंबई से फोन पर बताया कि फिल्म के लिए कोरियोग्राफर की जरूरत है।

इस पर राहुल ने हां कर दी। रिहर्सल के लिए राहुल को पिछले दिनों मुंबई जाना पड़ा। जहां फिल्म के कलाकारों को डांस टिप्स देने के बाद वे हिमाचल लौट आए हैं। शीघ्र ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें