फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोविड अस्पताल में सेवाएं दे रही मंडी की बेटी

Mon, 06 Jul 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मंडी शहर की बेटी प्रीति वर्धन इन दिनों कोविड-19 सेंटर कोरला बांद्रा मुंबई में स्टाफ के साथ सेवाएं दे रही हैं। मंडी शहर के रविनगर की रहने वाली प्रीति वर्धन ने डीएवी सेंटनेरी पब्लिक स्कूल से जमा दो के बाद पीजीआई चंडीगढ़ से नर्सिंग की है। कुछ समय तक पीजीआई में सेवाएं देने के बाद वह मुंबई चली गई थीं। यहां कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में बतौर नर्सिंग कार्य किया।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते आजकल प्रीति महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में कोरला बांद्रा में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मध्यम परिवार में जन्मी प्रीति के पिता रवि कुमार एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हैं। माता कौशल्या देवी जलशक्ति विभाग में कार्यरत हैं। रवि कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। इस कठिन दौर में भी वह एक सैनिक की भांति अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें