हिमाचल के जिला बिलासपुर के निहारी गांव की आरजू साईं इन दिनों यू ट्यूब पर खूब धमाल मचा रही है। दीपक राठौर की ओर से लिखा और गाया गाना जा तुझको... वीडियो में आरजू ने अपना दमदार किरदार निभाया है।
इस वीडियो को यू ट्यूब पर लगभग 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। आरजू साईं इससे पहले रिलीज हुए गाने धोबन में भी अभिनय कर चुकी हैं। आरजू साईं कहती हैं कि अभिनय सिर्फ उनका शौक है।
उसके पिता हंसराज एचआरटीसी में चालक हैं, जबकि माता बिमला देवी गृहिणी हैं। उसने आठवीं तक की पढ़ाई एसवीएम दधोल से करने के पश्चात नौवीं व दसवीं कक्षा की पढ़ाई सरकारी स्कूल दधोल से पूरी की।
जमा एक व जमा दो की पढ़ाई कन्या स्कूल घुमारवीं से पूरी की है। स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं में बीएससी करने के बाद आरजू अब हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से एमएमसी दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। जर्नलिस्ट बनना आरजू का लक्ष्य है।