पूर्व न्यायाधीश अवतार चंद डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला हमीरपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी पूर्व न्यायाधीश अवतार चंद डोगरा को प्रदेश सरकार ने आगामी 3 वर्ष के लिए हिमाचल प्रदेश मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। अवतार चंद डोगरा वर्ष 1977 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी की। उसके बाद 2 साल से ज्यादा समय के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत की।
जनवरी 1980 से जिला हमीरपुर में वकालत शुरू की। जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर का दो बार प्रधान चुने गए। वर्ष 2005 से जून 2008 तक जिला और सत्र न्यायाधीश मंडी में रहे। उसके उपरांत में बतौर सेक्रेटरी लॉ हिमाचल सरकार में जुलाई 2008 से लेकर 2012 तक सेवाएं दीं। नौकरी के आखिरी 3 महीने जिला और सत्र न्यायाधीश शिमला में तैनात रहे और वहां से ही सेवानिवृत्त हुए।