फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी प्रकाश बादल को कोलकाता में मिला सम्मान

Thu, 10 Oct 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फोटोग्राफर प्रकाश बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ  फोटोग्राफर प्रकाश बादल को कोलकाता में मानपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल वन विभाग में कार्यरत प्रकाश को यह सम्मान कोलकाता की प्रसिद्ध संस्था बियोंड विजन ने फोटोग्राफी में सराहनीय योगदान के लिए दिया।

विज्ञापन


इस संस्था के संस्थापक विभास देव ने बताया कि प्रकाश की फोटोग्राफी ने देश के अग्रणी फोटोग्राफरों में स्थान बनाया है। तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा फोटोग्राफरों में प्रकाश बादल के चित्रों को भी शामिल किया गया था।

इससे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी नवाजा जा चुका है। बादल आजकल शिमला में कार्यरत हैं और मूल रूप से जुब्बल के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें