बॉक्सिंग के प्रोफेशनल मुकाबले में हिमाचल के बॉक्सर ने नया इतिहास रचा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत दिग्विजय सिंह ने समय का अभाव होते हुए भी हिमाचल से पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल स्तर का बॉक्सर बनने का खिताब अपने नाम किया है। कोच अनुराग वर्मा की देखरेख में इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उन्होंने कोटखाई में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग मुकाबले में यूगांडा के बॉक्सर मुसा को मात दी। 29 अक्तूबर को कोटखाई में यूगांडा और भारत के बीच प्रोफेशनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल के दिग्विजय सिंह ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाकर रखी और अंत तक मैच पर अपना दबदबा कायम रखा।