फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जॉटिक मॉडल ऑफ इंडिया ने एलिक्स चौधरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Wed, 19 Sep 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस इंडिया एग्जोटिक 2018 के ग्रैंड फिनाले में जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की एलिक्स चौधरी ने फेस ऑफ एग्जॉटिक मॉडल मिस इंडिया का खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर एग्जॉटिक मॉडल ऑफ इंडिया ने एलिक्स को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

विज्ञापन


फेस ऑफ एग्जॉटिक मॉडल मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले 2018 हरियाणा के अंबाला में आयोजित किया गया। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कड़े मुकाबले के फाइनल राउंड में एलिक्स ने मिस इंडिया का ताज हासिल किया है। वर्तमान में वे बहु तकनीकी संस्थान उदयपुर से सिविल इंजीनियरिंग कर रही हैं। एलिक्स की इस उपलब्धि पर जिला मंडी और बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें