फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नम्रता और कार्तिक पीजीआई से करेंगे पीजी

Wed, 30 Dec 2020 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

md  at pgi chandigarh
विज्ञापन
डॉ. नम्रता चौधरी, डॉ. कार्तिक शर्मा का पीजीआई चंडीगढ़ में पीजी के लिए चयन हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले की धारटीधार क्षेत्र की डॉ. नम्रता चौधरी का चयन पीजीआई चंडीगढ़ में पीजी मनोचिकित्सक के लिए हुआ है। अब पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी करेंगी। सुरेश चौधरी ने बताया कि उनकी भतीजी डॉ. नम्रता चौधरी साढ़े 3 वर्षों से शिलाई सिविल अस्पताल में एमबीबीएस सेवाएं दे रही है।

विज्ञापन


अब पीजीआई चंडीगढ़ में पीजी मनोचिकित्सक के लिए चयन हुआ है। डॉ. नरेश चौधरी और माता संगीता चौधरी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। नम्रता का भाई डॉ. कार्तिक चौधरी भी करनाल से एनडीआरआई कर रहा है। डॉ. नम्रता अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देती हैं। 

इधर, गिरिपार के शिलाई क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सक डॉ. कार्तिक शर्मा का पीजीआई चंडीगढ़ में पीजी के लिए चयन हो गया है। पिछले दो वर्षों से शिलाई क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। राजपूत महासभा सिरमौर अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि मूल रूप से हमीरपुर के भोरंज तहसील के ठारागांव निवासी डॉ. कार्तिक शर्मा वर्तमान में शिलाई सिविल अस्पताल में बतौर इंचार्ज कार्यरत है।
विज्ञापन


डॉ. कार्तिक का भी पीजीआई चंडीगढ़ में सर्जरी में पीजी के लिए चयन हो गया है उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया है। पिता नंदलाल शर्मा जिला मंडी में प्रिंसिपल पद पर और माता हमीरपुर वाणिज्य विषय की प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। इनकी छोटी बहन इंजीनियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें