हिमाचल के जिला हमीरपुर के गलोड़ निवासी डॉ. गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड में सांसद बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में शनिवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में डॉ. गौरव शर्मा ने हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की। डॉ. गौरव शर्मा को 15873 मत प्राप्त हुए जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी नेशनल पार्टी के नेता टीम को 11487 वोट मिले।