फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के डॉक्टर गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में बने सांसद

Sat, 17 Oct 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डॉक्टर गौरव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला हमीरपुर के गलोड़ निवासी डॉ. गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड में सांसद बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में शनिवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में डॉ. गौरव शर्मा ने हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की।  डॉ. गौरव शर्मा को 15873 मत प्राप्त हुए जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी नेशनल पार्टी के नेता टीम को 11487 वोट मिले।

विज्ञापन


डॉ. गौरव शर्मा अपने परिवार सहित कई साल पहले न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए हैं। उनके पिता हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. गौरव शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के भांजे हैं। डॉ. गौरव इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें