फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में हासिल किया अवार्ड

Sun, 04 Mar 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे गांव कुठेड़ा की रहने वाले दिशा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। दिशा शर्मा ने इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में बेहतरीन प्रस्तुति देकर बेस्ट पोस्ट आवार्ड हासिल किया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑन नेनोमैटीरियल एंड दियर एप्लीकेशंस विषय पर 1 से 2 मार्च तक आयोजित इस कांफ्रेंस में मलेशिया, नीदरलैंड और यूएसए समेत विभिन्न देशों के 180 रिसर्च स्कॉलर ने भाग लिया।

दिशा ने कैंसर को रोकने, एंटी बैकटीरिया, एंटी फंगल विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। दिशा गांव कुठेड़ा जिला हमीरपुर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन

उनके पिता देश राज शर्मा उच्चस्तर शिक्षा विभाग से उपनिदेशक के पद और माता सुनीला शर्मा स्कूल अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। दिशा शर्मा की दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा से हुई हैं।

वह दसवीं कक्षा में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉपर भी रही हैं। इसके बाद दिशा ने बीएससी और एमएससी कैमिस्ट्री गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय अमृतसर से किया। वर्तमान में कर्नाटक की मैसूर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं।

दिशा के माता और पिता समेत पूरे गांव में बेटी की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। वहीं दिशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें