हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के देवराज शर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया गया है। शिमला के संजौली निवासी देवराज को वर्ष 1997 में भी सराहनीय सेवाओं के लिए तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
वर्तमान में इंडियन कोस्ट गार्ड ईस्टर सी बोर्ड (तकनीकी) उप महानिदेशक देव राज शर्मा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल (पीटीएम) से सम्मानित किया सम्मान मिलने से प्रदेश खासकर राजधानी के लोगों के लिए गर्व की बात है।