चंदन देव सिंह कटोच बने राजकोट एम्स के निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के खैरा इलाके के कोठी गांव निवासी डॉ. चंदन देव सिंह कटोच राजकोट (गुजरात) एम्म के निदेशक बने हैं। वह कुछ समय पूर्व सेना मेडिकल कॉलेज पुणे से बतौर प्रोफेसर सेवारत हुए थे। पिता स्व. ईश्वर चंद कटोच व माता स्व. स्नेह लता कटोच के घर जून 1962 को जन्में डॉ. चंदन देव सिंह कटोच की आरंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा से हुई।
जम्मू मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की। जिला कांगड़ा की रक्कड़ सिविल डिस्पेंसरी से सेवाएं शुरू कीं। कुछ समय बाद ही उन्होंने सेना में सेवा शुरू कर दी। दिल्ली से एमडी और पुणे यूनिवर्सिटी से डीएम की डिग्री पास की। सेना में विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दीं। हाल ही में एएफएमसी पुणे में बतौर वरिष्ठ सलाहकार मेडिसिन, प्रोफेसर और बतौर विभागाध्यक्ष सेवाएं दीं। उनके एक छोटे भाई डॉ. संजीव कटोच पशुपालन विभाग पालमपुर में बतौर पशु चिकित्सक उपमंडलीय प्रभारी सेवाएं दे रहे हैं।