डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी पानीपत में आल इंडिया डीएवी स्कूलों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर के डीएवी स्कूलों ने अपने-अपने जोन में भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की एथलेटिक्स टीम ने हिमाचल जोन की ओर से एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते।
कोच तरपृष्ठ ठाकुर ने कहा कि 400 मीटर दौड़ में बबिता ने स्वर्ण पदक, अदिति ने लंबी कूद में रजत, शिवाली ठाकुर, अंबिका राणा, अदिति व बबिता ठाकुर ने चार गुणा चार सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने खिलाड़ियों और स्टाफ को बधाई दी है।