फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल के आर्शवीर ठाकुर बने फाइटर पायलट, चौपाल के द्रोण को इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड

Wed, 26 Jun 2019 09:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आर्शवीर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जुब्बल-जखोड़ गांव के आर्शवीर ठाकुर भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बने हैं। पिता नरवीर ठाकुर क्रिकेट और वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और कोच भी हैं।

विज्ञापन


माता अमरजीत कौर भी वॉलीबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और कोच रही हैं। उन्होंने बताया कि आर्शवीर ठाकुर की दसवीं तक की पढ़ाई स्टोक्स मेमोरियल स्कूल पुजारली शिमला और जमा दो तक की पढ़ाई सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से हुई।

एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद आर्शवीर ने नेशनल डिफेंस एकेडमी से तीन साल का कोर्स किया। इसके बाद एयर फोर्स  एकेडमी डूंडीगल हैदराबाद से कमीशन पास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रोण चंदेल को इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड

द्रोण चंदेल - फोटो : अमर उजाला
जिला शिमला की चौपाल तहसील के सात साल के द्रोण चंदेल ने स्टार प्राउड इंडिया-2019 का खिताब जीता है। संस्था की ओर से उभरती प्रतिभाओं को दिए जाने वाले इस सम्मान में द्रोण को ड्रम, केशियो वादन के साथ अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। पांच साल की उम्र्र से ही द्रोण वादन और एक्टिंग सीख रहे हैं। द्रोण वर्तमान में सेंट एडवर्ड स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें