अनुज को मिसिंग ऑन ए वीकेंड मूवी में गाने का मौका मिला है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के एक और सिंगर ने बॉलीवुड में एंट्री की है। दमदार सुरीली आवाज के बूते उन्हें बॉलीवुड फिल्म में गाने का मौका मिला है। मोहित चौहान के बाद बॉलीवुड में दस्तक देने वाले अनुज शर्मा दूसरे हिमाचली गायक हैं। वह कांगड़ा जिले के रैहन कस्बे के रहने वाले हैं।
उन्होंने अभिषेक जाकर के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म मिसिंग ऑन ए वीकेंड में गाने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने अपना पहला गाना ‘कुछ होने वाला है’ गाया है। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। थ्रिलर फिल्म में मशहूर गायक हरिहरण के बेटे करण हरिहरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।